विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2014

हज यात्रा के दौरान 33 भारतीयों की मौत

हज यात्रा के दौरान 33 भारतीयों की मौत
रियाद:

सऊदी अरब में इस वर्ष हज यात्रा के दौरान बीमारी या बुढ़ापे की बीमारियों के कारण 33 भारतीयों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी सामने आई है।

अरब न्यूज ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इनमें से अधिकांश मृतकों को मक्का में दफन कर दिया गया है। भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था 27 अगस्त को सऊदी अरब पहुंचा था।

महाराष्ट्र के एक हज यात्री की बुधवार को सऊदी अरब में एयर इंडिया की एक उड़ान में ही मौत हो गई। गुलाम शाबिर हुसैन (84) बीमार हुए और विमान में ही उनकी मौत हो गई।

इस वर्ष 136,020 हज यात्रियों को ढोने के लिए लगभग 360 उड़ानें संचालित हुईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com