विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

भूमध्य सागर में मिले 14 से 18 वर्ष की लड़कियों के 26 शव

14 से 18 साल उम्र की इन लड़कियों को नाइजर और नाइजीरिया का प्रवासी माना जा रहा है, जो सप्ताहांत में लीबिया से यूरोप पहुंचने के लिए खतरनाक सफर पर रवाना हुई थीं.

Also Read in
भूमध्य सागर में मिले 14 से 18 वर्ष की लड़कियों के 26 शव
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोम: इतालवी अधिकारियों ने उन 26 किशोरियों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, जिनके शव भूमध्य सागर में पाए गए थे. 14 से 18 साल उम्र की इन लड़कियों को नाइजर और नाइजीरिया का प्रवासी माना जा रहा है, जो सप्ताहांत में लीबिया से यूरोप पहुंचने के लिए खतरनाक सफर पर रवाना हुई थीं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी लोरेना सिकोट्टी ने सोमवार रात सीएनएन को बताया कि मृत किशोरियों के शवों का परीक्षण मंगलवार को किया जाएगा और शव परीक्षक इस बात की जांच करेंगे कि क्या लड़कियों को यातना दी गई थी या उनके साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था.

यह भी पढ़ें : इतालवी महिला ने साईंबाबा मंदिर में दान दिया 28 लाख रुपये का सोने का मुकुट

इटली की पुलिस ने सोमवार को मानव तस्करी के आरोप में दो पुरुषों (एक मिस्र का और एक लीबियाई) को गिरफ्तार किया. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक केंद्रीय भूमध्य मार्ग पर 2,839 प्रवासियों की मौत हो चुकी है.

VIDEO :  दिल्ली पहुंचे इतालवी नौसैनिक, नहीं होगी फांसी की सजा​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Italian Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com