विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

सीरिया में जेहादियों के अड्डे पर विस्फोट, 23 की मौत, कई जख्मी: निगरानी समूह

उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब शहर में एशियाई जेहादियों के अड्डे पर आज विस्फोट होने से सात नागरिकों समेत 23 लोगों की मौत हो गई.

सीरिया में जेहादियों के अड्डे पर विस्फोट, 23 की मौत, कई जख्मी: निगरानी समूह
प्रतीकात्मक इमेज
  • सीरिया में जेहादियों के अड्डे पर विस्फोट
  • विस्फोट में 23 की मौत की खबर
  • अब्देल रहमान ने बताया कि कई लोग जख्मी हुए हैं
बेरूत: उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब शहर में एशियाई जेहादियों के अड्डे पर आज विस्फोट होने से सात नागरिकों समेत 23 लोगों की मौत हो गई. सीरिया में चरमपंथी समूह की ओर से लड़ने वालों में मध्य एशिया और चीन के शिनजांग प्रांत के जातीय अल्पसंख्यक समेत हजारों एशियाई शामिल हैं. लंदन स्थित संस्था सीरियाई अब्ज़र्वेटोरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि इदलिब में अजनद अल-कोकाज़ गुट के अड्डे पर बड़ा विस्फोट हुआ.

यह भी पढ़ें:  काबुल बम विस्फोट : भारत ने इस ‘कायराना’ आतंकी हमले की निंदा की

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में समूह के लड़ाके हताहत हुए हैं. उन्होंने विस्फोट के कारण नहीं बताए लेकिन सोशल मीडिया पर आई खबरों में कार बम को विस्फोट की वजह बताया गया है. अब्देल रहमान ने बताया कि कई लोग जख्मी हुए हैं जिसमें लड़ाकों की संख्या अधिक है.

VIDEO: सोपोर ब्लास्ट में 4 पुलिसकर्मी शहीद, जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि विस्फोट ने अड्डे को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blast In Syria, 23 People Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com