Syria Bomb Blast in Church: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सीरिया के दमिश्क से एक बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार दमिश्क के एक चर्च में आत्मघाती हमला किया गया है. इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के सेंट एलियास ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में एक सशस्त्र आत्मघाती हमलावर ने श्रद्धालुओं पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और फिर उसने विस्फोट कर दिया.
दमिश्क के पास सेंट एलियास चर्च में धमाका
रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के पास सेंट एलियास चर्च में हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. एसएएनए की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों ने इलाके की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती की है. गोलीबारी और धमाके की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

दमिश्क के चर्च में धमाके के बाद बिखड़े पड़े सामान.
सीरिया की राजधानी में धमाके के जरिए प्रशासन को बड़ी चुनौती
SANA की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सेंट एलियास चर्च के आसपास तैनाती कर दी है. राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि दमिश्क सीरिया की राजधानी है. ऐसे में राजधानी में बड़े हमले के लिए सीरिया प्रशासन को एक बड़ी चुनौती दी गई है.
सीरिया के चर्च में हुए धमाके की जानकारी मिलते ही वहां राहत-बचाव कार्य के लिए गैर सरकारी संगठन के कई कार्यकर्ता भी पहुंच चुके हैं. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है.

चर्च के बाहर राहत-बचाव कार्य में लगे लोग.
सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा- ISIS से जुड़े हमलावर ने घटना को दिया अंजाम
दमिश्क के चर्च में हुए धमाके पर सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से भी जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया कि दमिश्क के डुवैला इलाके में स्थित सेंट एलियास चर्च में हुए भीषण आत्मघाती हमले को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया. मंत्रालय ने बताया कि हमलावर पहले चर्च में घुसा, भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की, और फिर खुद को उड़ा लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं