विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने जा रहे 20 लोगों की बस दुर्घटना में मौत

उत्तरी फिलीपीन में क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल होने जा रहे 20 श्रद्धालुओं की आज एक बस दुर्घटना में मौत हो गई.

क्रिसमस पर सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने जा रहे 20 लोगों की बस दुर्घटना में मौत
प्रतीकात्मक इमेज
  • फिलीपीन में सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत
  • इस हादसे में 15 लोग घायल भी हो गए
  • क्रिसमस पर प्रार्थना करने जा रहे थे लोग
मनीला: उत्तरी फिलीपीन में क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल होने जा रहे 20 श्रद्धालुओं की आज एक बस दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी. आगू पुलिस ने बताया कि मनीला से 200 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित आगू शहर में एक ही परिवार के कई लोग प्रार्थना के लिए एक छोटी बस में सवार होकर चर्च जा रहे थे, उनकी बस की एक बड़ी बस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. 

यह भी पढ़ें: फिलीपीन में लगातार आए भूकंप के तीन तेज झटके, लोग इमारतों से बाहर भागने लगे

इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बड़ी बस में सवार 15 यात्रियों के साथ ही छोटी बस में सवार नौ अन्य लोग भी घायल हो गये. पास के शहर के एक प्रसिद्ध चर्च के बारे में पुलिस अधिकारी वनीसा अबुबो ने एएफपी को बताया कि ‘‘वे लोग मनाओग में सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लेने जा रहे थे.’’ 

VIDEO: नोएडा में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी
इस कैथोलिक बहुल राष्ट्र में सदियों पुराना ‘अवर लेडी ऑफ मनाओग चर्च’ प्रमुख धर्मस्थल है. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां वर्जिन मैरी की प्रतिमा चमत्कार करती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
20 People Died, Philippine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com