विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

रूस में ट्रेन की चपेट में आई बस, 19 लोगों की मौत

क्षेत्रीय अधिकारियों ने आज बताया कि कल रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी मास्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुयी.

Also Read in
रूस में ट्रेन की चपेट में आई बस, 19 लोगों की मौत
पूर्वी मॉस्को में एक सवारी बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी. यह बस खराब होने के कारण रेलवे क्रासिंग के बीचोंबीच खड़ी थी. क्षेत्रीय अधिकारियों ने आज बताया कि कल रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी मास्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुयी. क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख अलेक्जेंडर किर्यखिन ने समाचार एजेंसी तास को बताया, 'हालिया सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 19 लोग मारे गये हैं.' रूसी जांच समिति ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के आंकड़ों की पुष्टि की है और कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार के पहिये में फंसकर घसीटे जाने से छात्र की मौत का मामला : कार चालक गिरफ्तार

प्रांत के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ट्रेन सेंट पीटर्सबर्ग के पश्चिमी शहर से पूर्वी मास्को के निजनी-नोवोग्राद जा रही थी और आज सुबह करीब 3:29 बजे एक बस उसकी चपेट में आ गई.  उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी लोग बस में सवार थे. मंत्रालय ने रेलवे ट्रैक के पास बस के मलबे की तस्वीरें जारी की हैं और कहा है कि 'ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.' पड़ोसी देश कज़ाखस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बस के दोनों चालक में से एक चालक कज़ाख नागरिक था. दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.
वीडियो :  कारें आपस में भिड़ीं, 1 की मौत
मंत्रालय ने समाचार एजेंसी इंटरफेक्स को यह भी बताया कि बस में उज़्बेकिस्तान के 55 नागरिक सवार थे. गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में निर्माण श्रमिकों को ले जाने वाली एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर काला सागर में गिर गयी थी, जिसमें 17 लोग मारे गये थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com