विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 18, 2014

यूक्रेन में एमएच17 के दुर्घटनास्थल से 181 शव बरामद

Read Time: 1 min
यूक्रेन में एमएच17 के दुर्घटनास्थल से 181 शव बरामद
कुआलालांपुर/कीव:

बचाव कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हुए मलेशियाई एयरलाइन के विमान के मलबे से अब तक 181 यात्रियों के शव बरामद किए हैं। हादसे के बाद एक बड़े इलाके में विमान यात्रियों के शव बिखर गए।

इस बीच रूस समर्थक यूक्रेनी विद्रोहियों ने आज कहा कि उन्होंने विमान के मलबे से ब्लैक बॉक्स बरामद किए हैं। गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में एक मिसाइल से विमान को मार गिराया गया था जिससे विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए।

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक दुर्घटनास्थल से 181 शव बरामद किए गए हैं जो खेतों के बड़े हिस्से में बिखरे थे। मंत्रालय ने स्थानीय आपातकालीन कार्यकर्ताओं के हवाले से बरामद शवों की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि शवों को पहचान के लिए खारकीव ले जाया जाएगा। खारकीव दुर्घटनास्थल से उत्तर में 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यूक्रेन नियंत्रित एक शहर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;