विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

16 साल की Greta Thunberg ने UN में अपने भाषण से नेताओं को लताड़ा, बोली- हमें धोखा देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने से पहले 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने अपने भाषण से लोगों को झकझोर दिया.

Also Read in
16 साल की Greta Thunberg ने UN में अपने भाषण से नेताओं को लताड़ा, बोली- हमें धोखा देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?
16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग
  • 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने झकझोरा
  • संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय जलवायु सम्मेलन के दौरान दिया भाषण
  • अपने संबोधन के दौरान ग्रेटा भावुक हो गई
नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने से पहले 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने अपने भाषण से लोगों को झकझोर दिया. स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय जलवायु सम्मेलन के दौरान सोमवार को अपने भाषण से संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित दुनिया के बड़े नेताओं को झकझोर दिया. ग्रेटा ने अपने भाषण में कहा, "आपने हमारे सपने, हमारा बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना. हालांकि, मैं अभी भी भाग्यशाली हूं. लेकिन लोग झेल रहे हैं, मर रहे हैं, पूरा ईको सिस्टम बर्बाद हो रहा है."

शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब 'बाजीगर' में शाहरुख ने शिल्पा को मारा था...

अपने संबोधन के दौरान ग्रेटा भावुक हो गई और कहा, "आपने हमें असफल कर दिया. युवा समझते हैं कि आपने हमें छला है. हम युवाओं की आंखें आप लोगों पर हैं और अगर आपने हमें फिर असफल किया तो हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे."

पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा, "हम सामूहिक विलुप्ति की कगार पर हैं और आप पैसों और आर्थिक विकास की काल्पनिक कथाओं के बारे में बातें कर रहे हैं. आपने साहस कैसे किया?" ग्रेटा ने कहा कि दुनिया जाग चुकी है और आपको यहां इसी वक्त लाइन खींचनी होगी.

मध्य प्रदेश: हनी ट्रैप में फंसा अधिकारी निलंबित, कई स्थानों से जुड़े मामले के तार

ग्रेटा ने दुनियाभर के बच्चों और आज की युवा पीढ़ी की आवाज को सामने रखते हुए कहा कि युवाओं को समझ में आ रहा है कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आपने हमें छला है और अगर आपने कुछ नहीं किया तो युवा पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greta Thunberg, Environmental Activist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com