विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2011

भूमध्यसागर में नौका डूबने से 150 लोगों की मौत

ट्यूनीशिया से लगे तट पर एक नाव के डूबने से उसमें सवार कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई और कई लापता बताए जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र: ट्यूनीशिया से लगे तट पर एक नाव के डूबने से उसमें सवार कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई और कई लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की सहायक प्रवक्ता वेनिना मेस्ट्राकी ने बताया कि संभवत: यह भूमध्यसागर में हुई इस वर्ष की सबसे बड़ी दुर्घटना है। उन्होंने कहा, "नौका पर आवश्यकता से अधिक लोग सवार थे। अनुमान के मुताबिक कुल 850 लोग इसमें सवार थे। वे लोग लीबिया की राजधानी से इटली के द्वीप लैंपेदुसा जा रहे थे।" नाव 28 मई को दोपहर में त्रिपोली से रवाना हुई थी। उन्होंने कहा कि ट्यूनीशिया की नौसेना और तटरक्षकों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भूमध्य सागर, 150 लोगों की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com