विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत

पूर्वी जावा प्रांत के पकीटन में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी इलाके में भारी बारिश से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई.

Also Read in
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
जकार्ता: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. पूर्वी जावा प्रांत के पकीटन में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी इलाके में भारी बारिश से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई.

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि हजारों घरों में बाढ़ का पानी भर गया और 4,000 लोग घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए. प्रवक्ता ने बताया कि इंडोनेशिया के द्वीप जावा और बाली पर मौसम की मार जारी रहेगी. गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ अक्सर ही आती है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com