विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

पाकिस्तान सिंध प्रांत में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, 15 घायल

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत जबकि 15 अन्य घायल हो गए.

Also Read in
पाकिस्तान सिंध प्रांत में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, 15 घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • पाकिस्तान सिंध प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना
  • इस हादसे में 10 की मौत, 15 घायल
  • कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत जबकि 15 अन्य घायल हो गए. एक समाचार एजेंसी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि इंडस राजमार्ग क्षेत्र के सेहवन शरीफ जिले में दो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. 

VIDEO: कार ने मारी आठ लोगों को टक्कर, एक की मौत, सात घायल
अधिकारी ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई. घटना के बाद दो वाहन चालक फरार हो गए. अधिकारी ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, 10 People Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com