विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2014

भारत में करीब डेढ़ लाख करोड़पति : रिपोर्ट

लंदन:

भारत में करोड़पतियों (मिलिनियर) की संख्या पिछले साल 3,000 बढ़कर 1.56 लाख हो गई। दुनिया भर में सबसे दौलतमंद लोगों के देशों में भारत अब 16वें स्थान पर है।

वर्ल्ड वेल्थ की इस साल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, भारत में करोड़पतियों की संख्या 2012 में 1,53,000 थी, जो 2013 में बढ़कर 1,56,000 हो गई।

अधिक आय वाले व्यक्तियों (एचएनडब्ल्यूआई) की सबसे अधिक संख्या अमेरिका में है। अमेरिका में 40,60,000 मिलिनियर हैं, जबकि जापान में यह संख्या 23,27,000, जर्मनी में 11,30,000, चीन में 7,58,000 है।

दुनिया में कुल एचएनडब्ल्यूआई जनसंख्या का आधे से अधिक (59.9 फीसदी) हिस्सा चार शीर्ष देशों में है। पिछले साल दुनिया में करोड़पतियों की संख्या 17.6 करोड़ हो गई, जिनकी कुल निवल संपत्ति 15 फीसदी बढ़कर 52,630 अरब डॉलर हो गई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, करोड़पति, करोड़पतियों की संख्या, वर्ल्ड वेल्थ, India, Millionare, World Wealth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com