विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

Viral Hack: दीदी का जुगाड़...बिना एक भी रुपया खर्च किए घर बैठे ऐसे करें मिक्सी के ब्लेड को धारदार

DIY kitchen hacks: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ वायरल होता है, लेकिन हर हैक को आंख बंद करके फॉलो करना सही नहीं है. मिक्सर के ब्लेड अगर खराब हो जाएं, तो बेहतर होगा कि उन्हें रिप्लेस करवा लिया जाए.

Viral Hack: दीदी का जुगाड़...बिना एक भी रुपया खर्च किए घर बैठे ऐसे करें मिक्सी के ब्लेड को धारदार
बिना खर्च के मिक्सी ब्लेड तेज करने का अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Desi Hack to Sharpen Mixer Grinder Blade: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे-ऐसे हैक्स वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग कई बार हैरान रह जाते हैं. कभी कोई पुराने बर्तन से नई चीज बना देता है, तो कभी कोई घरेलू समस्या का अनोखा हल निकाल लाता है. इस बार चर्चा में है एक Viral Mixer Grinder Hack, जिसमें दावा किया गया कि मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड (Easy Way To Sharpen Mixer Blade) को बिना पैसे खर्च किए घर पर ही धारदार बनाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे किया जाता है यह जुगाड़? | Desi Hack to Sharpen Mixer Blade

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shiprarai2000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में एक महिला दिखाती हैं कि अगर मिक्सी के ब्लेड की धार कमजोर हो जाए तो उसे आसानी से तेज किया जा सकता है. इसके लिए वह दवाई की पत्तियां (medicine strips) लेती हैं. उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डाल देती हैं. कुछ सेकंड तक मिक्सर चलाने के बाद वह दावा करती हैं कि ब्लेड पहले से ज्यादा तेज हो गए हैं।.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया | Public Reactions on Viral Hack

इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, मिक्सर में दवाई की पत्तियां पीसना सेफ नहीं है, इसके छोटे टुकड़े खाने में मिल सकते हैं, जो हेल्थ के लिए खतरनाक हैं. दूसरे यूजर ने कहा, मैंने ट्राई किया लेकिन ब्लेड और खराब हो गया. पैसे बचाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है. हालांकि, कुछ लोगों ने इस जुगाड़ को मजेदार और इनोवेटिव बताया.

क्या सच में सुरक्षित है यह हैक? | Is This Hack Really Safe?

भले ही यह हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिक्सर के ब्लेड को शार्प करने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मेटल के छोटे-छोटे कण खाने में मिल सकते हैं. इससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trick To Sharpen Mixer Blade Without Expense, Desi Hack To Sharpen Mixer Grinder Blade, Mixi Ki Blade Ki Dhar Tej Kese Karein, Mixer Ki Blade Ki Dhar Kam Hone Par Kya Karein, Viral Mixer Blade Hack, Mixer Sharpening Medicine Strip, DIY Kitchen Hacks India, Viral Instagram Reels, Indian Home Hack Safety Debate, Mixer Blade Sharpening Trick, Desi Jugaad Viral Video, Instagram Home Remedy Viral, Unsafe Kitchen Hack Debate, Mixer Grinder Hack Video India, Viral Mixer Grinder Hack, Desi Hack To Sharpen Mixer Blade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com