Lucknow: समाजवादी पार्टी कार्यालय (Samajwadi Party Office) के बाहर पुलिस की सुरक्षा कड़ी की गई। कई थानों की फोर्स सपा कार्यालय पर तैनात की गई। सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आज अखिलेश यादव दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस से पहले या बाद में सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का पुलिस को अंदेशा है।