तुषार कपूर को 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया कॉल

  • 2:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को एक शख्स ने फोन कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताने का दावा किया और कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. मामले की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच को शुरुआती जांच में कॉल संदिग्ध और फर्जी लग रही है. जांचकर्ताओं ने कॉल की आवाज की तुलना हैरी बॉक्सर के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से की, जिसमें कोई मेल नहीं मिला. इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अभिनेता को डराने और उगाही की कोशिश की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

संबंधित वीडियो