Bharat Ki Baat Batata Hoon With Tabish Hussain : भगवान राम और कृष्ण की तुलना पर घिरे बाबा बागेश्वर! मध्य प्रदेश के शिवपुरी (करेरा) में आयोजित रामकथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान को लेकर बड़े विवादों में घिर गए हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की 'त्रिभंग' मुद्रा, बांसुरी वादन और धाम वृंदावन की तुलना भगवान श्रीराम और अयोध्या से करते हुए टिप्पणी कर दी। वीडियो वायरल होते ही वृंदावन, अयोध्या और मध्य प्रदेश के कृष्ण-भक्तों तथा संतों में भारी रोष फैल गया। विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई जारी कर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है; वह 'व्यंग्य स्तुति' और भाव में कहा गया विनोद था.