अरब सागर में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत और बहादुरी का लोहा मनवाया है. नौसेना ने बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक, सोमाली लुटेरों ने 29 अक्टूबर को ईरानी जहाज अल-अजीनी को अगवा कर लिया था और सभी 20 क्रू मेंबर्स को बंधक बना लिया था. इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने मोर्चा संभाला.