जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल?

  • 8:23
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के मामले में एक साथ कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद ED ने उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच रामपुर में आजम खान के समर्थन में विवादित पोस्टर लगाए गए, जिन पर 'जेल के ताले टूटेंगे' जैसे नारों के साथ फिलिस्तीन का झंडा बना हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सभी होर्डिंग्स हटवा दिए। वहीं, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान को बड़ा झटका लगा, जहां मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की पीठ ने मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। देखिए इस पूरे सियासी और कानूनी घटनाक्रम पर यह विस्तृत रिपोर्ट!