देश में सियासी पारा हाई है. कल दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 विपक्षी दलों की 'वोट बचाओ देश बचाओ' रैली के जवाब में आज BJP ने 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली. हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह, कोलकाता और भागलपुर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, CM शुभेंदु अधिकारी समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. अमित शाह ने विपक्ष की रैली को 'घुसपैठिया बचाओ रैली' बताया. दिल्ली में लाल हित जनता पार्टी और सिख समुदाय ने भी कांग्रेस के खिलाफ मार्च निकाला. कांग्रेस ने दावा किया था 10 लाख लोग आएंगे, BJP ने कहा 28 हजार कुर्सियों में से 8-10 हजार खाली रहीं, रैली फ्लॉप. व्यापारियों ने दावा किया 1 नवंबर को 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं और 11,000 करोड़ का नुकसान हुआ, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार किया.