Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर जहरीली! कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 पार

  • 9:26
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है. राजधानी का औसत AQI 331 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. सोमवार को 340 पार जाने के बाद CM के आदेश पर GRAP-2 लागू कर दिया गया. 1 नवंबर को GRAP-1 लागू हुआ था, लेकिन 48 घंटे में ही हालात बिगड़ने पर प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा. सबसे ज्यादा खराब हवा अलीपुर में है, जहां AQI 400 के पार है. अक्षरधाम फ्लाईओवर से ली गई तस्वीरों में धुंध की मोटी चादर दिख रही है, पहले यहां से अक्षरधाम साफ दिखता था. दिल्ली के 8 स्टेशन रेड जोन में हैं, इनमें - अलीपुर, बवाना, DTU, जहांगीरपुरी, नरेला, पंजाबी बाग, रोहिणी और विवेक विहार में AQI 400 से ऊपर है. एनसीआर में नोएडा 310, गुरुग्राम 272, गाजियाबाद 262 और फरीदाबाद 112 पर है. IMD और IITM के मुताबिक मौसमी गतिविधियां विपरीत हैं, आने वाले दिनों में हवा और खराब हो सकती है. डॉक्टरों ने मास्क पहनने और गैर-जरूरी बाहर न निकलने की सलाह दी है.