US Attacks Iran: अमेरिका के हमले के बीच ईरान का बड़ा दावा, 2 अमेरिकी ड्रोन पकड़े!

  • 3:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

अमेरिकी हमले के बीच ईरानी सेना IRGC ने बड़ा दावा किया है. ईरान के मुताबिक, केशम आइलैंड पर हमले के लिए आए 2 अमेरिकी ड्रोन (MQ-9 और MQ-170) नष्‍ट कर दिये हैं. हॉर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में एक MQ-9 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया. जंग में ऐसे दावे और काउंटर क्लेम चलते रहते हैं, हर पक्ष दिखाना चाहता है कि वो अपोनेंट से आगे है. ईरान-अमेरिकी में जारी जंग के बीच पिछले 2 महीने से स्ट्राइक नहीं हो रही. ऐसा लग रहा था कि अमेरिका ईरान के सामने घुटने टेक चुका है, जंग ईरान जीत चुका है. अब ये दिखाया जा रहा है कि हमने ईरान की मिलिट्री, नेवी को पूरी तरह तबाह-बर्बाद कर दिया है, जब चाहे हमला कर सकते हैं.