विपक्ष की महारैली Vs बीजेपी का मार्च, सड़क पर भयंकर घमासान!

  • 26:58
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

दिल्ली में रविवार को एक तरफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन था, तो दूसरी तरफ बीजेपी भी सड़कों पर थी. रामलीला मैदान में वोट चोरी और SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली हुई. कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक विपक्ष ने मार्च निकाला. खुले वाहन में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, डी राजा, फारूख अब्दुल्ला सवार थे. रैली में 19 पार्टियां शामिल हुईं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारूख अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे. विपक्ष का दावा है कि देश भर से करीब 10,00,000 लोग जमा हुए, लेकिन पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में करीब 50,000 लोग ही आए.
दूसरी तरफ बीजेपी ने भी दिल्ली में प्रदर्शन किया. सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में नेताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. हर नगर से तिलक नगर तक करीब 1 KM लंबा मार्च निकला, अगुवाई केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की और 1984 के सिख दंगों को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग की. 1 नवंबर सिख दंगों की बरसी थी, लुधियाना में कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाया गया.

संबंधित वीडियो