अमेरिका में राष्‍ट्रपति ट्रंप की सबसे बड़ी परीक्षा! मिड-टर्म चुनाव में क्या मारेंगे बाजी?

  • 6:01
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

अमेरिका में मिड-टर्म चुनावों के लिए वोटिंग जारी है. 50 राज्यों में मतदान शुरू हो चुका है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर के लिए वोट डाले जा रहे हैं. आज का दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ये चुनाव ट्रंप की लोकप्रियता की असली परीक्षा माने जा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में ट्रंप सरकार के फैसलों और नीतियों को कितना जन समर्थन मिला है, इसके संकेत मिलेंगे और 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिहाज से दोनों पार्टियों की आगे की रणनीति इन्हीं नतीजों से तय होगी. इन चुनावों से तय होगा कि राष्ट्रपति के कार्यकाल के आखिरी 2 वर्षों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बना रहेगा या डेमोक्रेट अपनी पकड़ मजबूत कर लेंगे.