CEC Controversy: विपक्ष के खिलाफ BJP निकालेगी मार्च, SIR पर कब खत्म होगा घमासान?

  • 9:06
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के बाद सियासत तेज है. रैली में राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा, जेल जाएगा, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदनुमा और सबसे काला धब्बा है. हमने वोट चोरों के लिए महाभारत का आयोजन किया है, जो लोग अंगद के पैर की बात करते हैं, जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे? हम लड़ेंगे, लोकतंत्र को बचाएंगे. राहुल ने कहा कि हम नफरत वाले नहीं, मोहब्बत की दुकान वाले हैं, ना मोदी दुश्मन है, ना शाह, ना ज्ञानेश, लेकिन आपने देश की आत्मा, संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण किया है, ये हम एक्सेप्ट नहीं करेंगे. इसके जवाब में अब बीजेपी भी सियासी मार्च निकाल रही है. आज दो बड़े चेहरे मैदान में होंगे. गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में 3 KM लंबी पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. खास बात है कि ये मार्च असदुद्दीन ओवैसी के संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में होगा. दोपहर 3 बजे निजाम कॉलेज गेट से शुरू होकर मज मार्केट तक जाएगी. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दो राज्यों में पदयात्रा होगी. 

संबंधित वीडियो