Cyclone Murasu Landfall: आ गया साइक्लोन 'मुरासु', कई जगह बारिश, ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द

  • 3:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026

बंगाल की खाड़ी से उठा दूसरा तूफान मुरासू देर रात आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया. अर्नब के बाद एक ही हफ्ते में ये दूसरा तूफान है, जिसने दस्तक दी है. रात 1 बजे लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई, 1:30 बजे तक चक्रवात दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में केंद्रित था. ये ओंगोल से 40 Km दक्षिण-पूर्व, कावली से 60 Km उत्तर-पूर्व और बापटला से 70 Km दक्षिण में स्थित था. इस दौरान 110 से 120 Km/h की तेज हवाएं चलीं. 
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी. बुधवार सुबह तक सामान्य ज्वार से 1 से 1.5 मीटर ऊंची लहरें निचले इलाकों में पानी भर सकती हैं, सबसे ज्यादा असर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में होगा. दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है.