Ramlila Maidan Rally : दिल्ली में SIR पर 'आर-पार' विपक्ष के सामने ये बड़ी चुनौतियां!

  • 14:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

देश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम है. इंडिया गठबंधन का दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. कांग्रेस और INDIA के पोस्टर जगह-जगह लगे हैं और उन पर साफ लिखा है- 'जब तक CEC का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा. रैली को 'वोट बचाओ देश बचाओ' नाम दिया गया है. कांग्रेस ने लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया है. 19 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे. विपक्ष की दो प्रमुख मांगें हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक. सुबह 9 बजे से ही रामलीला मैदान में हलचल तेज है. 12 बजे नेता जुटेंगे और 1 बजे मिंटो रोड से खुली बसों में मार्च शुरू होगा. बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन और साथ ही चुनौती भी है. सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. मंच के बहुत करीब कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. ऐसे में इस रैली में लोगों के बड़े स्‍तर पर व्‍यवस्‍था करना भी बड़ी चुनौती होगा. 

संबंधित वीडियो