उत्तर प्रदेश की सियासत में अंगद के पैर को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. अखिलेश यादव के 'अंगद का पैर बताने वालों की जमीन खिसक गई' वाले बयान पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने करारा जवाब दिया है. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2027 में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी. अखिलेश यादव का कॉन्फिडेंस बनावटी है, जब परिणाम आएगा तो इनकी ताकत सीला हुआ पटाखा साबित होगी. ब्रजेश पाठक ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है, सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है. महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, किसानों का आशीर्वाद BJP के साथ है. समाजवादी पार्टी की रैली हो या दिल्ली में इंडी गठबंधन का कार्यक्रम, वहां 90% लोग सिर्फ एक धर्म के दिखते हैं, जिनका सर्व समाज से कोई लेना-देना नहीं.