इंडिया गठबंधन की रैली में एक अनोखा समर्थक चर्चा का विषय बन गया. अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश से आए तबरेज ने दावा किया कि वह अपनी शादी छोड़कर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली में शामिल होने पहुंचा. शेरवानी पहने तबरेज ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित है और अब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद ही निकाह करेगा. उसने यह भी दावा किया कि उसके इलाके में कई लोगों के वोट कटे हैं और इसी मुद्दे को लेकर वह रैली में शामिल होने आया है.