कर्नाटक के दावणगेरे जिले में सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आग लगने से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए. ट्रांसफॉर्मर किसी केमिकल बम की तरह फटा, जिसके बाद चारों तरफ आग की लपटे दिखाई दीं. इस ट्रांसफॉर्मर के आसपास के घरों की दीवारों धमाके के बाद टूट गईं. ये पूरा खौफनाक मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस आग में कबाड़ की दुकान और दो वाहन जलकर राख हो गए.