Breaking News: अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण: AI-डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर हुई चर्चा Breaking News: तेलंगाना दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी और सुपरस्टार राम चरण ने खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों अभिनेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते दुरुपयोग पर बेहद चिंता जाहिर की। राम चरण और चिरंजीवी ने गृह मंत्री को बताया कि किस तरह मॉर्फ्ड कंटेंट और डीपफेक के जरिए कलाकारों की प्राइवेसी, गरिमा और अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सरकार की ओर से जल्द सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया.