ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के दौरे पर हैं, जहां उनकी सादगी देखने को मिली. सोमवार 15 जून को सीएम धामी ने खटीमा स्थित नगला तराई स्थित आवास पर अपनी मां बिशना देवी के साथ खेतों की जुटाई की, खाद डाली साथ ही अन्य कार्य भी किए. इस दौरान सीएम धामी खेत में फावड़ा चलाते हुए नजर आए. उन्होंने खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर में सफाई अभियान चालकर पौधरोपण भी किया.
LIVE: खटीमा के नगला तराई स्थित आवास पर खेतों में जुताई करते हुए
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2026
https://t.co/D4IvVEeZUA
संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन याद आ गए
सीएम धामी ने इसे लेकर एक्स कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा- खटीमा के नगला तराई में माता जी के साथ अपने खेत में कृषि कार्यों में सहभागिता की. खेत की जुताई, खाद डालते हुए किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को निकटता से अनुभव किया. इस दौरान जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन भी स्मृतियों में पुनः जीवंत हो उठे. उन्होंने लिखा- हमारे अन्नदाता किसान केवल देश की खाद्य सुरक्षा के आधार स्तंभ ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं. राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, तपस्या और समर्पण को नमन है.
ये भी पढ़ें- हरिद्वार का प्राचीन 'मां दक्षिण काली मंदिर', CM धामी ने शेयर किया वीडियो, जानिए क्या है महत्व?
खेत में काम करते साीएम की तस्वीरें...

मां बिशना देवी के साथ सीएम धामी.

खेत में जैविक खाद डालते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.
‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
इससे पहले सीएम धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की. उन्होंने खटीमा में मां पूर्णागिरि को समर्पित स्थानीय मंदिर में साफ-सफाई कर मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा- स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. धार्मिक स्थलों की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी से ऐसे प्रयास जारी रखना आवश्यक हैं. मां पूर्णागिरि से कामना है कि हमारा समाज स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य की ओर अग्रसर हो.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर में सफाई करते उत्तराखंड के सीएम.

सफाई अभियान के बाद सीएम ने किया पौधरोपण.
LIVE: खटीमा, ऊधम सिंह नगर में स्थित पूर्णागिरी मंदिर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2026
https://t.co/QXx3Iux7xz
(ऊधम सिंह नगर से विकास कुमार की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं