विज्ञापन

पानी की गुफा में होहल्ला, हरियाणवी गाने पर डांस, पर्यटकों के व्यवहार पर भड़के लोग, कहा-'जीरो सिविक सेंस'

पानी गुफा के भीतर नाचते हुए लोगों का वीडियो इंटरनेट पर 4,04,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देख यूजर्स इन टूरिस्ट्स की आलोचना कर रहे हैं.

पानी की गुफा में होहल्ला, हरियाणवी गाने पर डांस, पर्यटकों के व्यवहार पर भड़के लोग, कहा-'जीरो सिविक सेंस'
पर्यटकों की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल.
  • देहरादून की गुच्चू पानी गुफा में कुछ पर्यटकों ने तेज म्यूजिक बजाकर और नाचकर सिविक सेंस की अनदेखी की
  • वायरल वीडियो में पर्यटक घुटने तक गहरे पानी में हरियाणवी गाना बजाते हुए नाचते और गाते हुए दिखाई दे रहे हैं
  • सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है और लोगों ने पर्यटकों के व्यवहार की आलोचना की है
देहरादून:

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लोगों के सिविक सेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पानी की गुफा के भीतर जोर से म्यूजिक बजाते और नाचते दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो देहरादून की गुच्चू पानी गुफा के भीतर का बताया जा रहा है. एक प्रकृतिक जगह पर लोगो का झुंड में तेज म्यूजिक बजाना और नाचना उनके सिविक सेंस पर सवाल खड़े कर रहा है.

पानी की गुफा में नाच, गाना

पानी गुफा में पार्टी करना इंटरनेट पर भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. लोगों की इस हरकत की जमकर आलोचना हो रही है. himalayanhindu नाम के एक्स यूटर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे देहरादून में गुच्चू वाटर केव का बताया जा रहा है. इसमें कुछ लोगों का एक गुट घुटने तक गहरे पानी में जोर-जोर से नाचते और गाते हुए दिख रहा है. एक शख्स तेज आवाज में चल रहा स्पीकर हाथ में ले जाता दिख रहा है. 

'लोफर ​​थे हरियाणा' के गाने पर पानी में डांस

वीडियो में नाचते हुए लोग स्पीकर पर "लोफर ​​थे हरियाणा के" नाम का हरियाणवी गाना बजाते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को 4,04,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है.इस वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग इन टूरिस्ट्स की आलोचना कर रहे हैं.

पर्यटकों में 'जीरो सिविक सेंस'

एक एक्स यूजर ने कहा, 'अब समय आ गया है कि पहली क्लास से ही 'बेसिक सिविक सेंस' को एक अलग विषय के तौर पर शामिल किया जाए.' दूसरे यूजर ने लिखा, ' भारत सरकार को टूरिस्ट्स के लिए शिष्टाचार के नियम जारी करने चाहिए.' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "यह  व्यवहार, गुंडागर्दी और बदतमीजी भरा है उनको किसी तरह उन्हें इस पर गर्व भी है... अजीब बात है.' एक और यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्यों वे हर जगह अपने असभ्य व्यवहार को दिखाने के लिए इतने उत्साहित रहते हैं! यह सच में 'जीरो सिविक सेंस' है.

सोशल मीडिया पर लताड़

एक प्राकृतिक जगह पर इस तरह की हरकत कर रहे इन पर्यटकों को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाड़ लगाई है. इस मामले में पुलिस के किसी भी एक्शन को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढे़ं-वेश्यालय जाना गैरकानूनी तो नहीं, देह व्यापार के तहत केस को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Gucchu Paani, Viral Video, Zero Civic Sense, Uttarakhand Tourist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com