विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2016

उत्तराखंड के बागी विधायकों की याचिका पर 19 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उत्तराखंड के बागी विधायकों की याचिका पर 19 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: उत्तराखंड में बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है, इसमें आपातकाल, विधायकों का निलंबन शामिल है इसलिए सुनने में समय लगेगा.

गौरतलब है कि उत्तराखंड के बाग़ी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अयोग्यता पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था. हालांकि कोर्ट ने कहा था इसी बीच अगर स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव विधानसभा मैं आता है तो वह बागी विधायकों की याचिका के अंतिम फैसले के अधीन होगा.

इससे पहले केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट कराने पर खुद ही राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाकर हरीश रावत तो दोबारा मुख्यमंत्री बना दिया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य में राष्ट्रपति शासन सही था या नहीं, ये सुनवाई जारी रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तराखंड, बागी विधायक, सुप्रीम कोर्ट, Uttrakhand, Supreme Court, Rebel MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com