विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2017

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी बढ़ी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी बढ़ी
प्रतीकात्मक चित्र
देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में शनिवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई और नैनीताल में करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद बर्फ पड़ी. वहीं निचले इलाकों में बारिश के कारण राज्यभर में सर्दी में इजाफा दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया, 'राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के नैनीताल और मसूरी समेत 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी हुई. वहीं अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश हुई.'

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से राज्यभर में सर्दी बढ़ गई है और कई स्थानों पर लोगों को अलाव तापते हुए देखा गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तराखंड, बर्फबारी, बारिश, ठंड, Uttarakhand, Snowfall, Rain, Cold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com