विज्ञापन

हर्षा रिछारिया को मोहम्मद अशहर के 'लव जिहाद' वाले मेल, महाकुंभ वायरल साध्वी बोलीं-ऐसे किया जाता है ब्रेनवॉश?

harsha richhariya love jihad viral Video: महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो में दावा किया है कि उन्हें “मोहम्मद अशहर” नाम की आईडी से मेल मिले, जिन्हें उन्होंने कथित तौर पर ब्रेनवॉश और लव जिहाद की शुरुआत का तरीका बताया है. 

हर्षा रिछारिया को मोहम्मद अशहर के 'लव जिहाद' वाले मेल, महाकुंभ वायरल साध्वी बोलीं-ऐसे किया जाता है ब्रेनवॉश?
हर्षा रिछारिया: ‘हमदर्दी’ से जाल तक! मोहम्मद अशहर के मेल पर बताया कैसे शुरू होता है लव जिहाद?
facebook/hostharsha

Harsha Richhariya Love Jihad : महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वे अपने एक वीडियो में एक मुस्लिम शख्‍स के मेल, कथित “लव जिहाद” और ब्रेनवॉश को लेकर कई दावे करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने हिंदू समाज और लोगों की सोच पर भी सवाल उठाए हैं.

हर्षा रिछारिया ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि "मैं आपको एक बात बताती हूं. हो सकता है बहुत से लोगों को मिर्ची लगे, मगर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे पिछले दिनों एक व्यक्ति के कुछ मेल मिले हैं." 

harsha richhariya love jihad brainwashing  emails mohammad ashhar

harsha richhariya love jihad brainwashing  emails mohammad ashhar
Photo Credit: facebook/hostharsha

ईमेल में क्या लिखा था?

हर्षा के मुताबिक, मेल करने वाले ने उनसे पूछा कि वह कहां हैं? कैसी हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है और वह सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों नहीं कर रही हैं? मेल में उसने यह भी लिखा, "देखो! हर्षा ये सब चीजें नेम-फेम व फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तो ठीक हैं, लेकिन अंत में इनसे घर नहीं चलता. भविष्य का क्या प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो."  

harsha richhariya love jihad brainwashingemails mohammad ashhar

harsha richhariya love jihad brainwashingemails mohammad ashhar
Photo Credit: facebook/hostharsha

लव जिहाद की शुरुआत का दावा

हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह शख्स उन्हें बाकी लोगों की तरह फेक या पाखंडी नहीं बता रहा, बल्कि उनके बारे में चिंता जता रहा है और यही लव जिहाद में फंसाने की शुरुआत है. वह कहती हैं कि जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, तब वे हमारा मजाक उड़ाते हैं और हमें झूठा-मक्कार बोलने में व्यस्त होते हैं.

वह आगे कहती हैं, "जब आप किसी इंसान को मेंटली और इमोशनली हैरेस कर देते हो, तब दूसरे धर्म के लोग उस कमी को नोटिस करते हैं. उन्हें समझ आ जाता है कि यह लड़की टूटी हुई है और उसे सहारे की जरूरत है. तब वे फरिश्ता बनकर आते हैं और यहीं से लव जिहाद और ब्रेनवॉश की शुरुआत होती है. यह कमी सिर्फ हमारे धर्म की है."  

यह भी पढ़ें- VIDEO: हिंदू बेटी का प्रेम व‍िवाह करवाएंगे मुस्लिम प‍िता! अनाथ नंदिनी व अब्दुल हक खान की पूरी कहानी क्‍या है? 

Harsha Richhariya Viral Video: उज्जैन से साझा किया वीडियो

करीब 2 मिनट 33 सेकंड का यह वीडियो हर्षा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से शेयर किया है. उज्जैन में अगला भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 प्रस्‍ताव‍ित है. वीडियो में उन्होंने मोहम्मद अशहर नाम की आईडी से आए ईमेल के स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं. हालांकि, उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्हें मेल भेजने वाले से शिकायत नहीं है, बल्कि समाज को ऐसे लोगों की जरूरत है जो इंसानियत को समझें.

हर्षा रिछारिया कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षा रिछारिया मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं और लंबे समय से ऋषिकेश (उत्तराखंड) में रह रही हैं. प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साध्वी के रूप में शामिल होने के बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.

बताया जाता है कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व मॉडल भी रह चुकी हैं. उन्होंने भोपाल से एंकरिंग का कोर्स किया है. महाकुंभ के दौरान वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्या के रूप में भी चर्चा में आई थीं. साथ ही, वह खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता और “हिंदू सनातन शेरनी” भी बताती हैं. 

यह भी पढ़ें- चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की चौंकाने वाली कहानी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com