Kedarnath Dham Yatra 2026: रूद्रप्रयाग जिले में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष आस्था, उत्साह और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जनसैलाब बाबा के धाम में उमड़ पड़ा है. यात्रा 7वें दिन मंगलवार को 21,134 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे एक सप्ताह में दर्शन करने वाले की कुल संख्या 2,07,452 तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें-Sri Hemkund Yatra: 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, युद्धस्तर पर है रास्तों से बर्फ हटाने में काम
यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए बहुआयामी तैयारी
गौरतलब है बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बहुआयामी तैयारियां की गई हैं. शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रा प्रारंभ होने से कई माह पूर्व ही कार्य योजना तैयार कर विभिन्न विभागों और हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारा है.
टोकन प्रणाली के जरिए श्रद्धालुओं को मिल पा रहे बाबा के सहज दर्शन
रिपोर्ट के मुताबिक बाबा केदारनाथ धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने बावजूद जिला प्रशासन द्वारा सुनियोजित ढंग से व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं, टोकन प्रणाली के माध्यम से अल्प समय में श्रद्धालुओं को बाबा के सहज, सुरक्षित एवं सुगम दर्शन संभव हो पा रहे हैं. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए और उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सराहा है.
ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार कर रहे व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग
गौरतलब है केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. इस एक सप्ताह के भीतर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं, जिससे इस बार आगमन के कई रिकॉर्ड भी टूटते नजर आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा खुद व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

बाबा के दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़
केदारनाथ धाम में प्रशासन की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
केदारनाथ धाम यात्रियों के लिए पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम क्षेत्र तक भोजन, पेयजल, आवास और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है. धाम में की गई व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और संतोष देखने को मिल रहा है. विभिन्न राज्यों और देशों से आए श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें-New Milestone: रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं