विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अफसरों के तबादले, रुद्रप्रयाग DM भी बदले गए

Uttarakhand News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. तबादला सूची में 6 IAS और 3 PCS अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अफसरों के तबादले, रुद्रप्रयाग DM भी बदले गए
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.
  • उत्तराखंड में 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के साथ सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं
  • आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस लिया गया है
  • प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग डीएम पद से हटाकर प्रबंध निदेशक GMVN और मिशन निदेशक जल जीवन मिशन बनाया गया है
देहरादून:

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. इनमें आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के अलावा सचिवालय सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं. 6 आईएएस,3 पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले और उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी भी बदली गई है. तबादला सूची में 6 IAS और 3 PCS अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- शशि थरूर पर कांग्रेस आलाकमान मेहरबान, केरल में मिली अहम ज़िम्मेदारी

Latest and Breaking News on NDTV
  1. आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है. 
  2.  आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग निदेशक बनाया गया है. 
  3. आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाए गए हैं.
  4. आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर  सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण बनाया गया है.
  5. आईएएस प्रतीक जैन से डीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.
  6.  प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक GMVN, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन परियोजना निदेशक नमामि गंगे बनाया गया है.
  7. प्रतीक जैन की जगह आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं.
  8. PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण , निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है.
  9. PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  10. PCS अब्ज प्रसाद वाजपेई को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है.
  11. सचिवालय सेवा रविंद्र सिंह को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.
  12. सचिवालय सेवा अधिकारी सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है.
Latest and Breaking News on NDTV

रुद्रप्रयाग डीएम पद से हटाए गए प्रतीक जैन

अफसरों के तबादलों  की चर्चा काफी समय से चल रही थी, अब 11 IAS और PCS अधिकारियों और सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. इनमें रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन का नाम सबसे आगे है. हाल ही में उनको यह जिम्मेदारी मिली थी. कुछ ही समय में उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. बता दें कि पिछले दिनों एक धार्मिक विवाद को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Uttarakhand IAS Transfer, Uttarakhand New, Rudraprayag Dm Transfer, Rudraprayag Dm Prateek Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com