विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2016

देखें : नैनीताल में होटल के कमरे में सुबह पांच बजे खिड़की का शीशा तोड़कर घुसा तेंदुआ

देखें : नैनीताल में होटल के कमरे में सुबह पांच बजे खिड़की का शीशा तोड़कर घुसा तेंदुआ
नैनीताल के एक होटल के कमरे में तेंदुआ घुस गया ...
  • तल्लीताल के होटल शशि में ठहरे दंपति ने देखा कमरे में तेंदुआ घुस आया है
  • थोड़ी देर बाद में तेंदुआ बाथरूम में चला गया
  • शख्स ने बाहर से कुंडी लगा दी और बाद में तेंदुआ खिड़की से बाहर चला गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नैनीताल: नैनीताल के एक होटल के कमरे में रविवार को एक तेंदुआ घुस गया जिससे उसमें रुके मेरठ के एक पर्यटक दंपति बुरी तरह घबरा गये. यहां तल्लीताल क्षेत्र के होटल शशि में ठहरे सुमित राठौर और उनकी पत्नी शिवानी सो रहे थे. सुबह पांच बजे कमरे की खिड़की का शीशा टूटने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होने देखा कि एक तेंदुआ अंदर घुस आया है.

इससे घबरा कर दोनों ने खुद को कंबल से ढक लिया. थोड़ी देर कमरे में टहलने के बाद तेंदुआ बाथरूम में चला गया. हिम्मत बटोरकर राठौर ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी.

वन अधिकारियों ने बताया कि संभवत: जंगली कुत्तों के हमले से घबराकर तेंदुआ होटल के कमरे में घुसा. बहरहाल, दो घंटे कमरे में बंद रहने के बाद तेंदुआ रोशनदान के जरिये बाहर निकल गया और वहां एकत्र लोगों की भीड़ से बचते हुए जंगल की तरफ चला गया.



इस पूरे प्रकरण के दौरान नैनीताल की प्रभागीय वन अधिकारी तेजस्विनी पाटिल और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

इस महीने की शुरूआत में एक हिमालयी भालू यहां की सड़कों पर घूमता हुआ दिखायी दिया था. वह भालू भी होटल प्रशांत के एक कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ कर अंदर घुस गया था. दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nainital, नैनीताल, उत्तराखंड, Uttrakhand, होटल में तेंदुआ, Leopard Enters Hotel Room
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com