विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2018

VIDEO: जब मसूरी के कैम्पटी फॉल में अचानक आया बाढ़ का पानी तो दिखी भयानक तस्वीर, फंसे 150 पर्यटक

मसूरी के मशहूर कैम्पटी फॉल की रविवार को भयानक तस्वीर दिखी. अचानक आए बाढ़ के पानी से चीख-पुकार मच गई.

VIDEO: जब मसूरी के कैम्पटी फॉल में अचानक आया बाढ़ का पानी तो  दिखी भयानक तस्वीर, फंसे 150 पर्यटक
बाढ़ का पानी अचानक आने से मसूरी के कैम्पटी फॉल की दिखी भयानक तस्वीर.
  • मसूरी के कैम्पटी फॉल की दिखी भयानक तस्वीर
  • अचानक आया बाढ़ का पानी तो मची चीख-पुकार
  • किसी तरह डेढ़ सौ पर्यटकों की बचाई गई जान
नई दिल्ली: पर्यटकों के बीच टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर मशहूर मसूरी के कैम्पटी फॉल की रविवार को भयानक तस्वीर दिखी.  यहां पानी इतनी तेज़ी से आया कि  मौजूद लोगों और पर्यटकों में खलबली मच गई. किसी तरह फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर जान बचाई गई. ऊपर के पहाड़ों में हुई भारी बारिश के बाद पानी एकाएक काफ़ी ज़्यादा बढ़ गया और जहां आम दिनों पर एक झरना नज़र आता था वहां ऐसी भयानक तस्वीर पैदा हो गई. तेज़ी से गिरता ये पानी आसपास की दुकानों में भी घुस गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य लोगों को बचाया जा सका. उत्तर भारत के कई इलाकों में इतने दिनों भारी बारिश हो रही है. उत्तराखंड में कई जगहों पर अगले कुछ दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

हुआ दरअसल यूं कि रविवार का दिन होने के कारण लोगों की संख्या कुछ ज्यादा ही यहां थी. कैम्प्टी फॉल में अचानक पानी भर गया. जिससे रविवार को फॉल का नजारा देखने  के लिए मौके पर मौजूद करीब डेढ़ सौ पर्यटक फंस गए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया. तब जाकर पर्यटकों को सुरक्षित किसी तरह निकाला जा सका.

 
उत्तराखंड में लगातार बारिश होने से अचानक फॉल का जलस्तर बढ़ा. पानी को देखते हुए लग रहा था कि जैसे बादल फट गया हो.भारी मात्रा में और भयानक तरीके से पानी गिरने से आसपास मौजूद दुकानों में भी पानी घुस गया. जिससे दुकानदारों की भी हालत खराब हो गई. 

उधर फॉल से इलाके में फैल रहे पानी से पर्यटकों ने चीख-पुकार मचानी शुरू की तो पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गय़ा. दुकानों में बारिश का पानी जाने से सामान आदि खराब हो गए.उधर घटना के बाद एहतियातन फॉल की तरफ पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kempty Falls, Horrible Picture Of Campty Fall, Heavy Rain In Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com