विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2025

बिजनौर में बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पिता ने बेटे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

सीओ ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सुभाष से पूछताछ की, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार, सुभाष ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता उसके बेटे को चल गया था.

बिजनौर में बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पिता ने बेटे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिजनौर:

बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए बेटे के देख लेने पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को तिसोतरा गांव के सुभाष (60) ने नांगल थाने में अपने बेटे सौरभ (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

उन्‍होंने बताया कि एक दिन बाद, सुभाष ने पुलिस से कहा कि सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा है और दावा किया कि किसी जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हो गई है. सिंह ने बताया कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सौरभ की मौत किसी धारदार हथियार से लगी चोटों के कारण हुई थी.

सीओ ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सुभाष से पूछताछ की, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार, सुभाष ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता उसके बेटे को चल गया था. पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर को, जब सौरभ खेत में गया तो सुभाष ने कथित तौर पर उस पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सिंह ने बताया कि सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक कुदाल और एक देसी तमंचा भी बरामद किया है.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bijnor Murder Case, Father Kills Son, Illicit Affair With Daughter-in-law, Bijnor Crime News, Nangal Police Station Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com