विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

मथुरा : ईयरफोन पर गाने सुनते हुए फाटक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गुरुवार सुबह वह साइकिल से अपनी दुकान की ओर जा रहा था. तभी फाटक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ.

मथुरा :  ईयरफोन पर गाने सुनते हुए फाटक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  के मथुरा जनपद में गुरुवार को ईयरफोन पर गाने सुनते हुए साइकिल से रेलवे फाटक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार युवक की पहचान शास्त्री नगर, कृष्णा नगर निवासी नरेश खत्री के रूप में हुई है. वह चाय की दुकान चलाता था.

यूपी : भदोही में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 8 बच्चों की मौत | ड्राइवर ईयर फोन पर सुन रहा था गाने

गुरुवार सुबह वह साइकिल से अपनी दुकान की ओर जा रहा था. तभी फाटक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ.  पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे आगाह भी करना चाहा, किंतु ईयरफोन के कारण वह लोगों की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया.  उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.  पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
वीडियो : ईयर फोन पहले भी ले चुका है जान

गौरतलब है कि युवाओं बढ़ता ईयरफोन को लेकर क्रेज उनकी जान का दुश्मन बनता जा रहा है. लोग बाइक और कार चलाते और रेल की पटरियों को पार करते समय ईयरफोन को कानों में लगाकर गाने और बात करने में मशगूल रहते हैं जिससे उनको आसपास का बिलकुल अंदाजा नहीं रहता है और ये हालात दुर्घटना का कारण बनते हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से कई बार ईयरफोन को लेकर चेतावनी जारी की जा चुकी है लेकिन फिर भी लोग मानने के लिए तैयार नही हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com