कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के शिक्षा बजट की तरह स्वास्थ्य के वित्तीय प्रावधानों में भी कटौती करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के व्यंग्य पर सफाई देते हुए कहा है कि शिक्षा का बजट घटाने की बजाय उसमें पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में प्रदेश सरकार पर तंज करते हुए कहा था, 'मुख्यमंत्री योगी का शानदार कदम. अगली बार आप प्रदेश के सभी अस्पताल बंद करके और ज्यादा धन बचा सकते हैं.'
राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए राज्य के बेसिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभागों का कुल बजट 62185.25 करोड़ है, जो वित्त वर्ष 2016-17 में 49607.93 करोड़ रुपये था. ऐसे में इस साल का बजट पिछले वर्ष के मुकाबले 25.4 फीसदी ज्यादा है.
वीडियो
उन्होंने कहा कि पिछले साल बेसिक शिक्षा विभाग का बजट 38066.06 करोड़ रुपये था जो इस बार 31.7 की बढ़ोतरी के साथ 50142 करोड़ रुपये हो गया है. इसी तरह माध्यमिक शिक्षा का बजट पिछले साल के 8956.86 करोड़ के मुकाबले इस बार 4.8 प्रतिशत बढ़ाकर 9387.44 करोड़ रुपये किया गया है.
(पढ़ें : योगी सरकार के पहले बजट में 55 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान)
सूत्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए भी बजट में पिछले साल के मुकाबले 2.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. पिछले साल इस विभाग का बजट 2585.01 करोड़ था, जो इस साल बढ़ाकर 2655.81 करोड़ रुपये कर दिया गया है. मालूम हो कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गत 11 जुलाई को अपना पहला बजट पेश किया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं