विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

अनशन और तनाव के बीच बीएचयू में लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

शनिवार देर रात पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई छात्रों को चोट आई है.

अनशन और तनाव के बीच बीएचयू में लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला
बीएचयू में लाठीचार्ज के बाद का माहौल.
  • बीएचयू में छात्राओं से हुई छेड़छाड़
  • छेड़छाड़ के दौरान सुरक्षाकर्मी ने कोई कार्रवाई नहीं की
  • नाराज छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: पिछले तीन दिनों से बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव भरा माहौल है. कैंपस के अंदर एक लड़की के साथ छेड़खानी होने के बाद कुछ छात्राएं इसका विरोध करते हुए अनशन बैठ गईं और अपनी कुछ माँगें कुलपति के सामने रखी थी. शनिवार देर रात पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई छात्रों को चोट आई है. दरअसल मामला यह है कि गुरुवार की शाम 7 बजे के करीब जब एक छात्रा अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी तब कुछ लड़कों ने उस के साथ छेड़खानी की. छात्रा ने मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई मदद करने के लिए नहीं आया. छात्रा का कहना था कि थोड़ी ही दूर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा को इस छेड़खानी से बचाने के लिए कुछ नहीं किया. इस घटना के थोड़ी देर बाद कुछ छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल में धरना पर बैठ गईं. अगले दिन इन छात्राओं ने लंका गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. पिछले तीन दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था. शनिवार रात को जब वे कुलपति से मिलने के लिए निकलीं तब उनके ऊपर लाठी चार्ज हुआ. 

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी पहुंचने से पहले BHU की छात्राओं का प्रदर्शन, बाल भी मुंडवाए

एनडीटीवी से बात करते हुए एक छात्रा ने बताया कि शाम को कुलपति ने छात्रों को मिलने के लिए बुलाया था. रात 9 बजे के करीब 10 छात्रों से कुलपति से मिले. कुलपति ने छात्राओं को अपनी बात रखने के लिए कहा. छात्राओं ने कुलपति से यह अनुरोध किया कि वह खुद आकर महिला हॉस्टल के कांफ्रेंस रूम में उन्हें एड्रेस करें क्योंकि और भी छात्रायें इस प्रदर्शन में शामिल थीं. ऐसे में छात्राएं चाह रही थीं कि कुलपति सबको एड्रेस करे. कुलपति मान भी गए थे. जब छात्रायें कांफ्रेंस रूम में कुलपति का इंतज़ार कर रही थीं तब कुलपति लॉज के सामने लाठी चार्ज की खबर आई. फिर लाठी चार्ज के डर से छात्राएं ने कांफ्रेंस रूम से निकल गईं. बाहर आकर उन्हें पता चला कि कई जगह लाठीचार्ज हुआ है. एक छात्रा ने बताया कि कई छात्राओं के ऊपर लाठी चार्ज हुआ है और पुलिस ने यह लाठी चार्ज किया है. कई छात्रायें घायल भी हुई हैं. 
VIDEO: बीएचयू की घटना पर रिपोर्ट

क्या है छात्राओं की मांग :
  • छेड़खानी के दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए.
  • परिसर के सभी अंधेरे रास्तों और चौराहों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए.
  • 24/7 सुरक्षा गार्डों को परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात की जाए और ज़िम्मेदार बनाया जाए. 
  • परिसर में सभी प्रशासनिक कर्मचारियों और अध्यापकों में लैंगिंक संवेदनशीलता लाई जाए. 
  • महिला छात्रावास के अधिकारीगण तथा अन्य सहायक कर्मचारियों में सामंजस्य  को बढ़ावा दिया जाए. 
  • लापरवाह और गैरज़िम्मेदार सुरक्षकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो. 
  • यूनिवर्सिटी के सभी प्रवेश द्वार पर चेक पॉइंट बनाए जाए. 
  • GSCASH (Gender sensitisation commitee against sexual harashment) का स्थापना हो. 
  • यूनिवर्सिटी के अंदर महिला हेल्पलाइन नंबर हो. 
  • छात्राओं की सुरक्षा को लेकर UGC के गाइडलांइस फॉलो किया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BHU Lathicharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com