13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर श्री विश्वनाथ कॉरिडोर के आसपास के इलाकों को रंगना शुरू हो गया है. यह रंग भगवा रंग में किया जा रहा है. रंग रोगन करने की इसी कड़ी में रास्ते में आने वाली एक मस्जिद को भी रातों रात भगवा रंग का रंग दिया गया. इस पर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने विरोध जताया जिसके बाद प्रशासन ने इसे गलती मान कर फौरन मस्जिद की सफ़ेद रंग में पुताई की.
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री विश्वनाथ कॉरिडोर लगभग 5 लाख वर्गफुट में बनाया जा रहा है, जिसे तीन भागों में बांटा गया है. पहला मुख्य मंदिर परिसर उसके बाद मंदिर चौक और फिर घाट की तरफ जाने वाला वह रास्ता जिसके दोनों तरफ इमारतें हैं और कुछ पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. इसे अहमदाबाद की पीएसपी कंपनी तैयार कर रही है. इस पूरे प्रोजेक्ट में चुनार के बलुआ पत्थर, और राजस्थान के बालेश्वर स्टोन ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है. इसका लोकार्पण 13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में...
विश्वनाथ कॉरिडोर के मंदिर परिसर को सिर्फ बड़ा ही नहीं बनाया गया है बल्कि उसे भव्य रूप भी दिया जा रहा है. स्थापत्य में इसकी प्राचीनता भी झलकती है. बड़े-बड़े मेहराबदार चार द्वार, ख़ूबसूरत नक्काशी वाले स्तंभ और प्रदक्षिणा पथ जिसमें अलग-अलग इलाकों के पत्थर लगाए गए हैं. मंदिर के परिसर में 27 संगमरमर के पैनल हैं जिनमें काशी का पुराना इतिहास भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं