विज्ञापन

Video: वाराणसी में गंगा में बियर पार्टी, नाव पर डीजे लगाकार नाचे युवक, एक गिरफ्तार 

Varanasi Crime News: वाराणसी में हर साल ‘बधावा’ परंपरा निभाई जाती है, इसमें मल्लाहों की अहम भूमिका होती है. इस दौरान गंगा में नाव पर शराब पार्टी की गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Video: वाराणसी में गंगा में बियर पार्टी, नाव पर डीजे लगाकार नाचे युवक, एक गिरफ्तार 
Varanasi Ganga Beer Party: पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार.

Varanasi Ganga Beer Party Video:  वाराणसी में गंगा की लहरों के बीच नाव में एक बार फिर  शराब पार्टी की गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने स्वीकार किया कि उससे गलती हो गई थी, आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा. पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

इससे पहले भी गंगा में कुछ युवकों द्वारा नॉनवेज पार्टी कर अवशेष नदी में फेंके गए थे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. यह मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था, इससे पहले एक और वीडियो सामने आ गया. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ 

दरअसल, काशी में हर साल शीतला घाट स्थित शीतला माता मंदिर से ‘बधावा' लेकर मिर्जापुर के अदलहाट स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर जाया जाता है. लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा में वाराणसी के मल्लाहों की अहम भूमिका होती है, क्योंकि मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक भी मल्लाह समाज से जुड़े हैं. रविवार 5 मार्च को अष्टमी के अवसर पर नाविक ‘बधावा' लेकर जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने नाव को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और उस पर बड़े डीजे भी लगाए. इस दौरान नाव में सवार लोगों डीजे की धुन पर जमकर डांस किया, शराब और वीयर भी पी. इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार

बधावा लेकर जा रहे अन्य नाविकों ने ही इस मामले की शिकायत पुलिस से की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकतों से हमारी धार्मिक परंपरा का अपनान हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने अस्सी घाट से नाव की सजावट करने वाले आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी अर्जुन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह दूसरी नाव से बधावा ले जा रही नाव पर आया था. उसने माना कि गंगा में बियर नहीं पीनी चाहिए थी, यह उसकी गलती थी. वह आगे से इस तरह की कोई हरकत नहीं करेगा.  

VIDEO: तू-तू, मैं-मैं के बाद दंबग महिलाओं ने बुजुर्ग अम्मा से की बदसलूकी, CCTV वीडियो हो रहा वायरल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi News, Up News, Up Crime News, Uttar Pardesh News,  uttar Pardesh Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com