विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2025

वाराणसी में 40 साल से बंद पड़े शिव मंदिर में हो रहा साफ-सफाई का काम, जल्द शुरू होगा पूजा-पाठ

पिछले दिनों मुरादाबाद में भी गौरी शंकर मंदिर मिला था, जो 44 सालों से बंद पड़ा था. अब वाराणसी के मंदिर को भी पूजा-पाठ के लिए खोल दिया जाएगा.

वाराणसी में 40 साल से बंद पड़े शिव मंदिर में हो रहा साफ-सफाई का काम, जल्द शुरू होगा पूजा-पाठ
वाराणसी का बंद पड़े शिव मंदिर में साफ-सफाई शुरू.
वाराणसी:

मुरादाबाद के बाद अब वाराणसी में भी बंद पड़े मंदिर (Varanasi Shiv Temple Cleaning) को खोला गया है. मुस्लिम बहुल इलाक़े मदनपुरा में लगभग 40 साल पुराने बंद पड़े शिव मंदिर को प्रशासन ने खोल दिया है. मंदिर के अंदर साफ़ सफाई का काम शुरू हो गया है. बीते दिनों हिंदू पक्ष ने मंदिर को लेकर मुद्दा उठाते हुए इसे खुलवाने की मांग की थी. तब प्रशासन ने दस्तावेज़ चेक करके कार्रवाई करने की बात कही थी. आज प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खोलकर अंदर साफ़ सफ़ाई कराई जा रही है. किसी तरह का कोई विरोध या आक्रोश इसे लेकर सामने नहीं आया है. स्थिति बिल्कुल सामान्य है.

Latest and Breaking News on NDTV

40 साल से बंद पड़े मंदिर में हो रही साफ-सफाई

माना जा रहा है कि मंदिर में जल्द पूजा-पाठ शुरू कराया जा सकता है. यह शिव मंदिर 40 सालों से बंद पड़ा हुआ था. जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने पूजा-पाठ की मौलिक परमिशन हिंदू समाज को दे दी है. प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि हिंदू समाज को मंदिर में पूजा करने का अधिकार है.

Latest and Breaking News on NDTV

खास बात यह है कि इलाके के लोगों को भी इससे कोई परेशानी नहीं है. हालांकि फिर भी प्रशासन का आदेश है कि मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए. अगर ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुरादाबाद में भी मिला था 44 साल से बंद पड़ा मंदिर

पिछले दिनों मुरादाबाद में भी गौरी शंकर मंदिर मिला था, जो 44 सालों से बंद पड़ा था. जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम को गर्भगृह की खुदाई के दौरान मलबे में शिवलिंग दबा मिला था. साथ ही कई खंडित प्रतिमाएं भी खुदाई में मिली थीं. जानकारी सामने आई थी कि साफ-सफाई के बाद मंदिर में फिर से ईश्वर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी.अब वाराणसी के शिव मंदिर को भी पूजा-पाट के लिए खोला जा रहा है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Temple, Varanasi Shiv Temple, 40 Year Old Shiv Temple, Varanasi Temple Reopen, Shiv Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com