प्रतीकात्मक फोटो
- मामूली कहासुनी पर शख्स ने की पत्नी की हत्या
- शोर मचाने पर बेटी का भी रेत दिया गला
- यूपी के मेरठ जिले की है घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ:
उत्तर प्रदेश के बहसूमा कस्बे के मोहल्ला कांवडवाला में पति ने बेटा ना होने पर मामूली कहासुनी में पत्नी एवं छह वर्षीय मासूम बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी अजय चौहान ने बताया कि बहसूमा कस्बे के मोहल्ला कावंड वाला निवासी अनुज की शादी आठ साल पूर्व ममता से हुई थी. शादी के दो सालों के भीतर ही ममता ने अवनी नाम की बेटी को जन्म दिया.
यह भी पढ़ें: पत्नी को विदा नहीं करने पर की ससुर की हत्या और फिर...
आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से ही बेटा नहीं होने पर अनुज और उसकी मां इन्द्रेश ताना कसती थी. सोमवार की देर रात सास बहू के बीच बेटा ना होने पर पुनः कहासुनी हो गयी. अनुज ने धारदार हथियार से ममता की गर्दन को रेत दी. ममता की चीख पुकार सुनकर उसकी पुत्री अवनी उठ गयी और उसने शोर मचा दिया. अवनी के शोर मचाने पर सास ने उसका मुंह भीच दिया और अनुज ने गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी भी हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: जम्मू : अज्ञात बंदूकधारियों ने होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या
हत्या के बाद में आारोपी सो गये और तडके में जलालपुर गांव में अनुज ने अपने साले कर्मवीर को फोन किया और बताया कि ममता ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गयी है. परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने अनुज, इन्द्रेश और प्रदीप मामला दर्ज कराया है.
VIDEO: जेबकतरों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं