विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

उत्तर प्रदेश: युवक का शव घर में लटका हुआ मिला, आत्महत्या की आशंका

जिले के बझेड़ी गांव में 26 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला.

उत्तर प्रदेश:  युवक का शव घर में लटका हुआ मिला, आत्महत्या की आशंका
प्रतीकात्मक फोटो
  • जिले की बझेड़ी गांव की है घटना
  • संदेह है कि कल शाम को खालिद ने आत्महत्या कर ली
  • पुलिस ने आज यह जानकारी दी
 मुजफ्फरनगर: जिले के बझेड़ी गांव में 26 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. ऐसा संदेह है कि कल शाम को खालिद ने आत्महत्या कर ली. हालांकि उसके इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: यूपी में आतंकी गतिविधियों के सिलसिले में दो संदिग्ध हवाला कारोबारी गिरफ्तार

बीते दिनों भी मुजफ्फरनगर जिले से आत्महत्या की खबर आई थी. जिले में  एक 30 साल के आदमी ने कथित तौर पर इसलिए आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि वह कर्ज में डूबा हुआ था. पुलिस ने बताया था कि उसने सीलिंग से फांसी लगाकर जान दे दी.मुजफ्फरनगर जिले के वहेलना गांव के रहने वाले सुरेश पर काफी ज्यादा कर्ज था जो दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा था जिसकी वजह से वह काफी परेशान था. उसे इस बारे में कई लोगों ने धमकी भी दी थी.

VIDEO: कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा
इस संबंध में उसकी पत्नी ने बताया था कि कई लोग उसे कर्ज को लेकर धमका चुके थे. सुरेश कुमार ने कल खुद को मार लिया. था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Man Hanging
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com