उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार अब हर साल 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ मनाएगी. राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्रोविंस था. चौबीस जनवरी 1950 को संशोधन करते हुए उसका नाम उत्तर प्रदेश किया गया. हमने निर्णय लिया है कि हर 24 जनवरी को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ मनाया जाए. इसके लिये एक समिति बनायी जाएगी, जिसमें संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग भी शामिल होंगे.
सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस को सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के बाहर भी मनाया जाएगा. इसमें खासतौर से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रमुखता से बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही नयी पीढ़ी को प्रदेश के नये विकास के परिवेश से जोड़ने का कार्यक्रम किया जाएगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uttar Pradesh Government, January 24, Uttar Pradesh Day