विज्ञापन
This Article is From May 03, 2020

उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल ने मानसिक विक्षिप्त युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah Police) में पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दो पुलिसकर्मी गांव के एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं.

Also Read in
उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल ने मानसिक विक्षिप्त युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
  • मानसिक रूप से विक्षिप्त है पीड़ित युवक
  • समाजवादी पार्टी ने की कार्रवाई की मांग
इटावा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah Police) में पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दो पुलिसकर्मी गांव के एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं. पीड़ित युवक उन पुलिस वालों से दया की भीख मांग रहा है. करीब दो मिनट का यह वीडियो पास ही छत पर मौजूद शख्स ने बनाया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कांस्टेबल जिस युवक को पीट रहे हैं, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांस्टेबल किस तरह से मानसिक विक्षिप्त युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं. युवक जमीन पर लेटा है और रहम की गुहार लगा रहा है. एक कांस्टेबल अपने पैरों से भी युवक के चेहरे पर लात मारते दिख रहा है. आसपास कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन युवक की मदद को कोई आगे नहीं आ रहा है. वीडियो के अंत में एक दूसरा पुलिसकर्मी युवक को पीटते हुए दिख रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो के साथ लिखा है, 'इटावा के बीबा मऊ गांव में फिर सामने आया यूपी पुलिस का बर्बर चेहरा. SO संरक्षित सिपाही ने निर्दोष मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बेरहमी से पीटा. वीडियो वायरल होने के बाद मात्र दोषी सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई अपर्याप्त. जांच करा SO को भी किया जाए निलंबित.'

इटावा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही समाजवादी पार्टी को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी जसवंत नगर की जांच उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा उक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है.'

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि वीडियो में पिट रहे शख्स का नाम सुनील यादव है. वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है और कई बार ग्रामीणों पर हमला कर चुका है. गांव के रहने वाले एक शख्स की सुनील के खिलाफ मिली मारपीट की शिकायत पर ही पुलिसकर्मी वहां गए थे. जैसे ही वह वहां पहुंचे, सुनील ने चाकू निकाल लिया. आरोपी को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. मामले की जांच में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने माना है कि कांस्टेबल ने युवक की काफी ज्यादा पिटाई की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Police, Etawah Police, UP Police Video, Video Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com